फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर हटवाया गया अतिक्रमण, रोडवेज की तीन बसों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे रोड पर लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए एसपी यातायात ने अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों को सामान बाहर न रखने की हिदायत दी। रोडवेज की तीन बसों का चालान भी किया गया। कार्रवाई से रेलवे रोड पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता एवं यातायात निरीक्षक तेज प्रताप सिंह टीम को लेकर रेलवे रोड पहुंचे और अग्रसेन चौक तथा रेलवे रोड से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता ने दुकानों के बाहर रखे काउंटर एवं अन्य सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को सामान दुकान से बाहर न रखने की हिदायत दी। रेहड़ी, ठेलियों को सड़कों से हटवाया गया तथा सड़क पर खड़ी करने पर जुर्माने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में तीन वाहन सीज कर 24600 रुपये जुर्माना तथा 14 चालान किए गए।
यातायात निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अग्रसेन चौक पर सड़क पर बसें खड़ी करने पर रोडवेज की तीन बसों का चालान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बसों को निर्धारित सीमा में ही खड़ा किया जाए। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति न हो। अतिक्रमण के विरूद्व यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून चौक, बाजोरिया रोड, कल्पना तिराहा एवं कोर्ट रोड से भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

-----
सदर कोतवाली प्रभारी को दिए दिशा निर्देश
एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता ने विश्वकर्मा चौक और रेलवे रोड पर अतिक्रमण को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कैंप चौकी प्रभारी एवं सदर कोतवाली प्रभारी को मौके पर बुलाया। उन्होंने सदर कोतवाली प्रभारी को अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और अतिक्रमण न होने देने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें