चिलकाना। गृह क्लेश के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चिलकाना के एक मोहल्ला गढ़ी निवासी 30 वर्षीय महिला ने शनिवार सुबह घर में किसी बात के क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बदहवासी की अवस्था में देखा तो उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच की रही है।