विश्वविद्यालय पर कोआर्डिनेशन कमेटी ने की चर्चा
सहारनपुर। सहारनपुर में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय को लेकर यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन कमेटी सहारनपुर की बैठक बुधवार को सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई। कमेटी सदस्यों ने विश्वविद्यालय की स्थापना और उसकी सुविधाओं पर चर्चा की। पूर्व सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
कमेटी के संयोजक रंजन गुप्ता ने विश्वविद्यालय के गठन संबंधी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। यशपाल भाटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए शासन ने जल्द से जल्द और अधिक से अधिक राशि आवंटित कराने के लिए कदम उठाने की मांग की। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में विश्वविद्यालय की स्थापना में कोई बाधा नहीं आएगी। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि उनके स्तर से जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी वह उठाएंगे। बैठक में त्रिलोकचंद गुप्त, रामजी सुनेजा, केएल अरोड़ा, डॉक्टर एसके गुप्ता, मुकेश गोयल, प्रमेंद्र बंसल, राजीव अग्रवाल, मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे।