फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रायवाला बाजार में कपड़ों की दुकान में चोरी करने वालों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। व्यापारी इसको 50 लाख रुपये से भी अधिक की चोरी बता रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के रायवाला बाजार स्थित हिमांशु चावला की कपड़े की दुकान के चोरों ने 22 मई की रात ताले तोड़कर कई लाख की नकदी चोरी कर ली थी। हिमांशु ने 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी होने की बात कहते हुए मंडी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस को चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापारियों ने सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय से चोरी का शीघ्र खुलासा कर नकदी बरामद कराए जाने की मांग की। रजनीश उपाध्याय ने बताया कि व्यापारी 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की बात कह रहे हैं। इस वारदात के खुलासे के लिए मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें