फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की गई तीसरे जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अकीदत के साथ अदा की गई तीसरे जुमे की नमाज
विज्ञापन

गंगोह/चिलकाना (सहारनपुर)। नगर और देहात की विभिन्न मस्जिदों में पवित्र रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क एवं कौम की बेहतरी के लिए दुआ की।
विज्ञापन

गंगोह में सहारनपुर बस स्टैंड स्थित मदरसा अशरफ उल-उलूम मस्जिद, जामा मस्जिद, बहारली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, पीठ बाजार, नूरी मस्जिद के अलावा लखनौती, सांगाठेड़ा, कुंडा की अनेक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। चिलकाना की मस्जिद कुरैशियान में मौलाना मुआविज, मस्जिद अंसारियान में मुफ्ती मौ. फरमान, छप्परवाली मस्जिद में कारी नदीम, जंगल वाली मस्जिद में मौलाना इस्माइल हुसैन, मस्जिद-ए-आयशा में कारी मौ. राशिद और नया बांस वाली मस्जिद में हाफिज शोएब आलम, मौलाना अहबाब, चिलकाना के शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना गमखार हैदर, गांव डण्डौली खेड़ा में मौलाना जाकिर रशीदी, मक्का मस्जिद में कारी शाकिर, मस्जिद आयशा में कारी इफ्तखार कासमी, मस्जिद अंसारियान में कारी अब्दुल वाहिद, ग्राम फिरोजाबाद में हाफिज इरशाद व हाफिज रियासत, दूधगढ़ में मौलाना महमूद हसन, ग्राम पटनी में हाफिज आदिल व मौलाना अबरार, पठेड की शाही मस्जिद में हाफिज मुजीबुर्रहमान, बस स्टैंड वाली मस्जिद में हाफिज इस्तखार, मदरसे वाली मस्जिद में कारी मोहम्मद सादिक, मस्जिद कुरैशियान में हाफिज अदनान, मस्जिद एक मिनारा में हाफिज सरफराज, नई जुमा मस्जिद में मौलाना शहजाद, ग्राम बुड्ढाखेडा में कारी उस्मान तथा कारी हम्माद ने नमाज अदा करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें