फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर राज्यपाल से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वर्णकार समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल ने लखनऊ में राज्यपाल राम नाइक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लूट और हत्याओं आदि की घटनाओं को देखते हुए स्वर्णकार समाज के व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाइक को प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी और जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में स्वर्णकार समाज के व्यापारियों के साथ लूट और हत्या आदि वारदातें सबसे अधिक हो रही हैं। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस भी दिलाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज के व्यापारियों से लूटे गए सामान की बरामदगी होने के बावजूद उस सामान के रिलीज होने में तीन से चार माह का समय लग जाता है। उन्होंने तत्काल माल रिलीज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि माल खरीदने पर स्वर्णकारों को पुलिस परेशान करती है, जबकि माल खरीदते समय उन्हें यह पता नहीं चलता बेचने वाला बदमाश है या कोई शरीफ। उन्होंने छोटे और मझले दुकानदारों के लिए बैंकों और अन्य संस्थानों से कम ब्याज पर ऋण की सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग की। इस दौरान राम आधार यादव, विशाल निगम, अनुज यादव, राजेश चौहान, मनीष रस्तोगी, केसारी राव, धारा सिंह, सतेंद्र सिंह राजपूत, निर्मल, ताहिर अली, बबलू पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें