फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के दुरुपयोग पर प्रधान और सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। विकास खंड क्षेत्र के गांव खटौली के प्रधान एवं सचिव को सरकारी धन के दुरुपयोग करने का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए डीएम ने दोनों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चले गांव खटौली निवासी प्रशांत त्यागी पुत्र आदेश त्यागी ने करीब चार माह पूर्व डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए ग्राम प्रधान जमील अहमद व ग्राम सचिव संजीव वालिया पर गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण जगबीर शर्मा व एई आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची व संबधित बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय प्रेषित की। इसमें प्रधान व सचिव पर 22 हजार 810 रुपये सरकारी धन का दुरुपयोग करने का दोष प्रथम दृष्टया साबित हुआ है। दोनों को नोटिस भेजकर 15 दिन की तय सीमा में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें