फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चलाया गया सफाई अभियान
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। लोगों द्वारा बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर दो दिन पूर्व पालिका के ईओ के घेराव के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। नगर पालिका द्वारा नगर के बाजारों और अंबाला रोड पर सफाई अभियान चलाया गया।
नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान लोगों तथा नागरिक मौलिक अधिकार मंच ने सोमवार को नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार का घेराव किया था। लोगों ने ज्ञापन देकर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी थी कि दो दिनों में नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पालिका गेट पर धरना देंगे। बुधवार को ईओ सुबह छह बजे ही सफाई कर्मियों के साथ नगर की बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निकल पड़े। ईओ के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम सबसे पहले सब्जी मंडी पहुंची, जहां सब्जी की फड़ लगाने वालों को हटाकर नालियों की सफाई की गई। नालियों के भीतर सड़ी हुई सब्जियां भरी पड़ी थीं, जिस पर ईओ ने सब्जी बेचने वालों को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में नालियों में सब्जी एवं कूड़ा डालने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। बाजार के बाद सफाई कर्मियों ने अंबाला रोड पर नाले की सफाई की और नालों के अलावा गली मोहल्लों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। सफाई अभियान के बाद जनता ने जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाने लिए अमर उजाला की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के सफाई कर्मी बेहतर कार्य कर रहे हैं। लेकिन बाजार के दुकानदार अतिक्रमण कर नालियों एवं नालो पर स्लैब डाल देते हैं। जिससे नियमित सफाई नहीं हो पाती है। ईओ ने चेताया कि अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - ईओ राजीव कुमार, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें