फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट एवं स्टेट रेफरी बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेशीय जूडो प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। मंगलवार को खिलाड़ियों के बीच ब्लैक बेल्ट और स्टेट रेफरी परीक्षाएं कराई गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला सत्र प्रात: साढ़े छह बजे शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों अपनी स्वैच्छिक तैयारी में पसीना बहाया। दूसरा सत्र सुबह नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें बेल्ट परीक्षा ली गई। दिन भर चली परीक्षा में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दो दिन प्रशिक्षण में सीखी बारीकियों का प्रदर्शन किया। अपराह्न तीन बजे के सत्र में ओलंपिक रेफरी मुनव्वर अंजार ने स्टेट रेफरी के लिए खिलाड़ियों की परीक्षा ली। देर शाम शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता, उमेश कुमार सिंह, संजय गिरि, विवेक गर्ग, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें