फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पश्चिमी यूपी में बनंेगी 153 हेल्थ यूनिट और उपकेंद्र, बजट स्वीकृत

Thu, 19 Mar 2026 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 1755 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट और उपकेंद्र बनाए जाएंगे। 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर इन केंद्रों के निर्माण के लिए शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है। इसमें पश्चिमी यूपी के जिलों को 153 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट और उपकेंद्र मिले हैं, जिसमें सहारनपुर में 28 का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट और उपकेंद्र के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सभी जिला पंचायतों को कार्यदायी संस्था के रूप में सौंपी गई है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए नौ माह की समय सीमा तय की गई है। संबंधित एजेंसी को कार्य हस्तांतरित होने के बाद इसी अवधि में भवन निर्माण पूरा करना होगा। सहारनपुर जिला पंचायत को इसके लिए 11 करोड़ रुपये का बजट मिला है। यहां पर 28 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट और उपकेंद्र का निर्माण होना है। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग उपकरणों की सूची पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध कराएगा, ताकि समय रहते उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जा सके।
उपकरणों की खरीद के लिए भी अलग व्यवस्था तय की गई है। दो लाख रुपये या उससे अधिक मूल्य के उपकरणों की खरीद यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) के माध्यम से की जाएगी। वहीं दो लाख रुपये से कम कीमत वाले उपकरणों की खरीद जनपद स्तरीय जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें