फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक सौंदर्य से मन का सौंदर्य श्रेष्ठ : त्रयंबकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समर्थ त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि शारीरिक सौंदर्य से मन का सौंदर्य श्रेष्ठ है। मनुष्य को हमेशा श्रीमद्भागवत का अनुसरण करना चाहिए। क्योंकि, श्रीमद्भागवत सुनने वाले मनुष्य के जीवन से कठिनाईयां दूर होती हैं और वह सुखद जीवन प्राप्त करता है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में मां भगवती बगलामुखी जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन भी समर्थ त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज ने प्रवचन दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित लोकेश दीक्षित, पंडित अरविंद शर्मा, पंडित कुलदीप शर्मा ने गणेेश पूजन किया। श्री व्यास जी की पूजा अधिष्ठाता देवेश शर्मा, पंडित रोहित वशिष्ठ, प्रदीप अरोड़ा ने संयुक्त रूप से की। समर्थ त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि कथा श्रवण का फल तभी मिलता है, जब उसे अपने मन में उतारकर व्यवहार किया जाए।
इस दौरान नारायण महाराज, प्रणव चैतन्य महाराज, आचार्य जगऔतार शर्मा, पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, विनोद कश्यप, पंडित विजयकांत, किशन, अर्जुन त्यागी, संतोष शर्मा, शालू शर्मा, शशि नेगी, योगेश चौधरी, सविता शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें