फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की गणित परीक्षा में 222 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को गणित, संगीत वादन, पंजाबी, अरबी, फोटोग्राफी, बैंकिंग टंकण आदि विषयों की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा से 222 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की पंजाबी, पाली, और अरबी विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए कुल 48 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से तीन गैरहाजिर रहे और 45 ने परीक्षा दी। 12वीं की फोटोग्राफी, बैंकिंग टंकण, ऑटोमोबाइल, आशुलिपि टंकण, फल एवं खाद्य संरक्षण, एकाउंटेंसी विषयों की परीक्षा के लिए 386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 372 ने परीक्षा दी, जबकि 14 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दसवीं की संगीत वादन विषय की परीक्षा के लिए 125 परीक्षार्थी पंजीकृत थीं, जिनमें से 121 ने परीक्षा दी और चार गैरहाजिर रहीं। 12वीं की गणित विषय की परीक्षा के लिए जनपद में 5381 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 222 अनुपस्थित रहे, जबकि 5059 ने परीक्षा दी। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें