गंगोह (सहारनपुर)। रविवार रात एक क्रिकेट प्रेमी की भारत की हार के सदमे से हृदय गति रुकने के चलते मौत हो गई।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 68 वर्षीय क्रिकेट प्रेमी शिवकुमार नामदेव उर्फ शिब्बो रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच देख रहा था। परिजनों के अनुसार जैसे ही भारत यह मैच हारा तो शिवकुमार सदमे में आ गए। मैच समाप्त होने के बाद जब परिजनों ने उन्हें देखा तो वह अचेत थे। घबराए परिजनों ने उन्हें तुरंत ही एक चिकित्सक को बुला कर दिखाया जिन्होंने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।