फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मेडिकल कॉलेज की छत से लगाई छलांग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की 50 फुट ऊंची छत से एक युवक ने छलांग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन युवक की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तलाशी में युवक की जेब से प्रेम पत्र बरामद हुए। जिसमें किसी लड़की द्वारा उसे भूल जाने का जिक्र किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में नाकाम होने पर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र छात्रावास में टहल रहे थे। अचानक उन्होंने एक युवक को कॉलेज की ओपीडी की छत से नीचे कूदते देखा। छात्रों ने हादसे की सूचना सुरक्षा कर्मी को दी। लोगों ने घायल युवक को कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। सूचना मिलने पर घायल युवक के परिजन भी आ पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड में युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से पहचान पत्र के अलावा साबुत तथा फटे हुए कई प्रेमपत्र बरामद हुए। जिन पर किसी लड़की द्वारा उसे भूल जाने की बातें लिखी हुई थीं। मेडिकल कॉलेज पहुंचे लोगों ने युवक की पहचान दीपक (19 वर्ष) पुत्र सरजीत निवासी बीदपुर (सरसावा) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दीपक एक राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता था तथा उन्हें उसके छत से कूदने के विषय में कोई जानकारी है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें