सहारनपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव राकेश कुमार गोयल ने डीएम को पत्र देकर चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की। राकेश कुमार गोयल ने कहा कि चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। तीन वर्ष पूर्व चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई थी। इस बार फिर बसंत पंचमी से पूर्व बाजार में चाइनीज मांझा बिक रहा है और लोग जख्मी हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों के चालान भी किए जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी दुकानदार चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। उन्होंने डीएम से चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
टीबी रोगियों की जांच को आज लगेगा कैंप
सहारनपुर। जिला क्षयरोग अधिकारी डाक्टर राजेश जैन ने बताया कि टीबी के मरीजों की जांच के लिए नवाबगंज चौक स्थित रेडक्रास चिकित्सालय में शुक्रवार को शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विभाग के चिकित्सक रोगियों की जांच करेंगे।