फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडिंग जोन नहीं तो वोट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वेंडर जोन नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे वेंडर
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में वेंडर जोन नहीं बनाने से वेंडरों में खासी नाराजगी है। रविवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे इकट्ठा हुए वेंडरों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वेंडर हाथ में बैनर लिए थे, जिसपर वेंडर जोन नहीं तो वोट नहीं लिखा था।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अभिषेक, अनिल, दीपक और बॉबी ने बताया कि वह सभी नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, जामा मस्जिद, चिलकाना रोड, मंडी समिति क्षेत्र आदि में सड़कों किनारे रेहड़ी लगाकर परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। उनको वेंडर जोन बनाकर देने का वादा काफी समय पहले किया गया था। रेहड़ी वालों को कार्ड भी जारी किए गए थे। मगर अभी तक कोई वेंडर जोन नहीं बना है। प्रत्येक दिन प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है। ऐसे में उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। यदि चुनाव से पहले वेंडर जोन नहीं बनाया जाता है तो वह आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। उधर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री जगदीप सिंह ने वेंडरों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि वेंडरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि वह वेंडरों को वेंडर जोन बनाकर दे। उनके साथ हेम सिंह, ब्रिजेश, अनुज, विकास, हिमांशु, दिनेश, घनश्याम, बसंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें