फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एके चौधरी ही रहेंगे जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. एके चौधरी ही रहेंगे जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ में जिलाध्यक्ष पद को लेकर छिड़ा विवाद सोमवार को साझा बैठक के बाद खत्म हो गया। बैठक में डॉ. एके चौधरी के जिलाध्यक्ष पद पर बने रहने पर सहमति बनी।
संगठन की ओर से 11 जनवरी को बैठक कर जिलाध्यक्ष डॉ. एके चौधरी के खिलाफ प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाया गया था। उनकी जगह डॉ. केशव स्वामी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से संगठन सदस्य दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे थे। ऐसे में सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने दोनों पक्षों को समझाया। ऐसे में सोमवार को दोनों पक्षों की साझा बैठक हुई, जिसमें डॉ. एके चौधरी को जिलाध्यक्ष पद पर यथावत बने रहने पर सहमति बनी। साथ ही डॉ. केशव स्वामी संरक्षक बनाया गया है। जिला सचिव डॉ. केवी सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के पदाधिकारी और सदस्य एकमत हो गए हैं यह अच्छी बात है। इसकी सबसे बड़ी खुशी मुझे हुई है, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी टीम के बीच किसी तरह का टकराव या मनमुटाव रहे। प्रयास यही रहेगा कि भविष्य में भी सभी चिकित्सक एक होकर रहें। - डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें