फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खिलाई, गरीबों को कंबल बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/बड़गांव (सहारनपुर)। मकर संक्रांति के मौके पर सामाजिक संस्थाओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित करने के साथ ही गरीबों को कंबल भी बांटे।
विज्ञापन

छुटमलपुर में श्री गुरु शिवजी ओमकार चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ठंड से बचाव के लिए एक सौ गरीबों को कंबल बांटे गए। अग्रवाल धर्म शाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएचसी इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता एवं शाकंभरी स्कूल के सुशील गुप्ता ने नर सेवा को नारायण सेवा बताया। अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, नवदीप गोयल, संजय गर्ग, नीरज सिंघल, अमन गर्ग, संजीव सिंघल, रोबिन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता एवं विकास गुप्ता आदि सदस्यों का सहयोग रहा। अध्यक्षता प्रेमचंद गर्ग और संचालन नीरज गर्ग ने किया। मन कामेश्वर शिव मंदिर में गायत्री परिवार और व्यापारियों की तरफ से अलग अलग खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। मांगेराम शर्मा, रविश सैनी, संदीप रोहिला, भीम सैन, सुक्कड़ सैनी, अमित बंसल, अशोक गुप्ता, डा पीके शर्मा, प्रमोद कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बड़गांव में नई सोच वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा लुकादड़ी, बड़ाबांस, भटपुरा आदि में गरीब तबके के लोगों को करीब 300 कंबलों का वितरण किया गया। रकम सिंह, अमित राणा, डा अरविंद , शोभित, मनोज राणा, रविंद्र सिंह, अभय सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। गांव चिराऊ में ग्राम प्रधान अमर सिंह ने भी मकर संक्रांति के मौके पर गांव में गरीब असहाय लोगों का कंबलों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें