फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लुढ़का तापमान, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीते दो दिन से तापमान में इजाफा हो रहा था, जिस कारण ठंड ने सताना बंद कर दिया था, लेकिन रविवार रात से चली शीत लहर के कारण तापमान में फिर गिरावट आ गई। इससे मौसम और ठंडा हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में सूरज की किरणों ने धूप बिखेरी, लेकिन दिन छिपने तक शीत लहर शुरू हो गई। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर हवा में बना हुआ है, जिस कारण ठंड और बढ़ गई है। जबकि दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिन में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें