फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर का प्रिंस दौड़ा सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर का प्रिंस दौड़ा सबसे तेज
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव शकरपुर में द्वितीय ग्रामीण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद शामली, मुजफ्फरनगर और यमुनानगर के तीस प्रतियोगियों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ में सहारनपुर के प्रिंस ने सभी को पछाड़ते हुए प्रथम जबकि ऊन शामली के सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान गोपी चंद, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नेता जसवंत कश्यप एवं संयोजक नवीन सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता संयोजक नवीन सैनी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चौधरी नक्षत्रपाल सिंह ने युवाओं से पढ़ाई के साथ साथ खेलों में अपने गांव, जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने की अपील की। 1600 मीटर दौड़ में प्रिंस सहारनपुर ने प्रथम स्थान, सौरभ ऊन ने द्वितीय, वसीम हलगोवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा बिट्टू मंहगी चौथे, मनदीप यमुनानगर पांचवें, जीशान हलगोवा छटे, सन्नी कुमार शकरपुर सातवें, गौरव मंहगी आठवें, अंकुर ढायकी नौवें एवं सुमित गोंस गढ़ दसवें स्थान पर रहे। विजेताओं को अतिथि द्वारा पुरस्कृत कराया गया। भाजपा नेता हसन जैदी, अंकित कुमार, राजू सैनी, विकास सैनी, विशाल सैनी, दीपक सैनी, नवीन सैनी, जोनी कुमार, शशिकांत, कुलदीप, सचिन, बिट्टू, टीनू, कैलाश चंद, देशराज, अनुज, रितिक, अर्पित सैनी, पोपीन, नयन कुमार, गोविंद शर्मा, अभिषेक पांचाल शिवल, अक्षित, रवि, सूरज सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें