फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े मौसम के मिजाज ने बढ़ा दी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साल का पहले दिन कड़ाके की सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। मौसम के बदले मिजाज ने ठंड और भी बढ़ा दी। दिन भर रह-रह कर बादल छाते रहे। धूप अधिक न होने एवं ठंडी हवा चलने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। शाम होते ही अलाव जल गए। शहर से बाहरी क्षेत्रों में कोहरा नजर आया।
विज्ञापन

मंगलवार को साल के पहले ही दिन मौसम ने अपन रंग दिखाना शुरू कर दिया। दिन भर छाए बादलों से सूरज की लुकाछिपी होती रही। जिससे दिन में तापमान लुढ़क गया। सोमवार को दिन का जो तापमान 20.5 डिग्री था, मंगलवार को बादलों के चलते 18 डिग्री ही रह गया। लेकिन सर्दी का अहसास कराया सर्द हवाओं ने। दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया। शाम हो ठंडी हवा के साथ हल्का कोहरा भी आ गया। बाहरी इलाकों एवं खुले क्षेत्रों में कोहरा काफी नजर आया। शाम होते ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने सर्दी से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें