परिवार परामर्श केंद्र ने सात परिवारों का विवाद निपटाया
सहारनपुर। महिला परिवार परामर्श केंद्र में समझौता वार्ता के दौरान सात परिवारों का विवाद निपटा दिया गया। सुलह होने पर पति-पत्नी ने हंसी खुशी साथ रहने पर सहमति जताई।
रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला परिवार परामर्श केंद्र में समझौता वार्ता के लिए 57 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस भेजे गए थे। उनमें से 20 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे। महिला परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मांगी देवी, कल्पना देवी, महिला आरक्षी ज्योति व पूजा की उपस्थिति में काउंसलर सुरभि सिंह, वासुदेव शर्मा आदि ने समझाया कि पति और पत्नी को आपसी तालमेल से रहना चाहिए, तभी परिवार में खुशहाली आती है। छोटी छोटी बातों पर विवाद में उलझना नहीं चाहिए, बल्कि एक दूसरे की बात को समझना चाहिए। इस दौरान सात दंपति ने विवाद समाप्त कर एक दूसरे के साथ रहने पर सहमति जताई। महिला परामर्श केंद्र प्रभारी ने बताया कि सुनवाई के लिए रखे गए अन्य मामलों में अगली तारीख पर परामर्श केंद्र में आने के लिए कहा गया है।