फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में दून वैली के छात्रों ने पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में दून वैली के छात्रों ने पदक जीते
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मोदीनगर में तीसरे नेशनल गेम ओलंपियाड स्पोर्ट्स 2018 में दून वैली स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर नगर का गौरव बढ़ाया है।
प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि ओलंपियाड स्पोर्ट्स एंड गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा मोदीनगर स्थित केएस जैन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अंतर स्कूल खेल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया था। इसमें केशव त्यागी, हर्षित धीमान एवं सक्षम त्यागी ने चेस में स्वर्ण पदक, वालीबाल में हिमांशु राणा, शिवोम, तुषार, हर्ष, प्रथम, सुजल, अभय एवं वैदिक ने स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में वंश भारद्वाज ने और बैडमिंटन में अवनि, कोशिका, अदिति, अक्षिका ने स्वर्ण पदक, काव्या, वंश, सत्यम एवं अविरल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरांवित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा आरआर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में भी दून वैली के छात्रों का दबदबा रहा। 10 वर्ष के आयु वर्ग में अविरल वत्स को स्वर्ण, 12 वर्ष के आयु वर्ग में सत्यम अरोड़ा को स्वर्ण, अदिति एवं लक्ष्य को सिल्वर, 14 वर्ष के आयु वर्ग में अवनी शर्मा एवं शिवांशु को सिल्वर पदक मिला है। बुधवार को स्कूल लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उच्च स्तरीय खिलाड़ी बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें