फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति को ऊर्जा देगा अपराजिता अभियान : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रंगमंच से शुरुआत कर सहारनपुर की गलियों से रुपहले पर्दे तक पहुंचने का सफर तय करने वाले अशोक वर्मा का कहना है कि अपराजिता अभियान एक अनूठा और सराहनीय अभियान है। इस अभियान से नारी शक्ति को ऊर्जा मिलेगी तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सहारनपुर अमर उजाला कार्यालय में पहुंचकर अभिनेता अशोक वर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि नारी के बगैर समाज तरक्की नहीं कर सकता है। जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता, वहां खुशियां वास नहीं करती हैं। जब नारी आगे बढ़ेगी, तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से भी खुद को दूर रखने की जरूरत है। महिलाओं को आजादी दी जानी चाहिए और वह अपने ही परिवार से शुरू की जाए। अपनी बहन, बेटी, पत्नी और मां, सभी को अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। क्योंकि घर में रहने वाली महिलाओं के भीतर भी अनेक प्रकार की प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान कई मायने में महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस अभियान के जरिये उन महिलाओं को पहचान मिलेगी, जो अच्छे कार्य करने के बावजूद छिपी हुई हैं और उचित सम्मान नहीं मिल सका है। इसके अलावा महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होगी तथा जागरूक होने पर महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
अशोक वर्मा का प्रोफाइल
सहारनपुर में पेपर मिल रोड स्थित न्यू कपिल विहार में रहने वाले अशोक वर्मा ने महाराज सिंह कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। जब वह 10 वीं कक्षा में पढ़ते थे, तो स्कूल में हुए नाटक के मंचन के दौरान ही अभिनय करने की ठान ली थी। बाद में चार साल तक रामलीला में कभी राम, तो कभी लक्ष्मण का किरदार निभाया। फिर सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखित नाटक सबरंग मोह भंग में भीड़ के बीच खड़े होने का छोटा का रोल मिला। इसके बाद नाट्य और अदाकार ग्रुप के साथ कई नाटकों में मंचन किया और 2006 में मुम्बई चले गए। फिल्म जिस लाहौर नी वेख्या ओ जन्मया ई नी में छोटा रोल मिलने से शुरूआत की। 2010 में अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरणराव द्वारा निर्देशित फिल्म धोबीघाट में मुख्य किरदार निभाया। इसके बाद डायरेक्टर अंशुल शर्मा की फिल्म सारे जहां से महंगा में कार्य किया। फिर बादशाहो फिल्म में अजय देवगन के साथ दरोगा का किरदार निभाया। इसके अलावा सीआईडी, सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक में दमदार अभिनय कर चुके हैं। इन दिनों वह सहारनपुर में नाटक दूसरा अध्याय के लिए भी काम करने पहुंचे, तो लोगों को उनके पुराने रंगमंच की कलाकारी याद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें