फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक ने किया चीनी मिल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ से पहुंचे प्रबंध निदेशक विमल कुमार दूबे ने नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने जहां अफसरों की जमकर क्लास लगाई तो वहीं आगामी 30 सितंबर तक चीनी मिल के मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस बार चीनी की गुणवत्ता में विशेष सुधार करने की बात कही। शनिवार की देर शाम नानौता के किसान सहकारी चीनी मिल में अचानक लखनऊ से पहुंचे संघ के प्रबंध निदेशक को देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रबंध निदेशक द्वारा चीनी मिल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पावन टरबाइन, अल्टीनेटर, एफ्रेम, समस्त मोटर्स, सल्फर जूस, जूस पेन आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने लेबोरेट्री के अपग्रेड करने के कड़े दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पूरे सत्र में उन्हें इसका विवरण ऑनलाइन प्रदान किया जाए। वैक्यूम फिल्टर से लेकर लाइम हाउस (चूना संयंत्र) पर उन्होंने पूरी तरह से ठीक रखने की बात कही। तो वहीं चूना हाउस पर लगे मकड़ी के जालों व रखरखाव को देखकर कर्मचारियों की क्लास ली। उन्होंने जूस अंडर प्रोसेसर के बारे में पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान चीनी मिल द्वारा बिना किसी निर्देशानुसार साढे़ छह लाख रुपये कीमत से खरीदी गई मशीन के बारे में नाराजगी जाहिर की। तो वहीं ईटीपी प्लांट को समय से चलाने की बात कही।
प्रबंध निदेशक ने दिए दिशा निर्देश।
प्रबंध निदेशक विमल कुमार दूबे ने बताया कि नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक व अधिकारियों को 30 सितंबर तक चीनी मिल में सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार आगामी 28 अक्तूबर से चीनी मिले चलाई जाएंगी, जिसके लिए समय से पूर्व मिलों का ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान जीएम एसडी सिंह, मुख्य रसायनविद आरके खन्ना, सीसीओ रमेशचंद, आसवानी इकाई प्रबंधक प्रदीप पुंडीर, मुख्य लेखाकार एके वरूण, जीएम निजी सचिव प्रमोद राणा, हेमसिंह राणा, सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसान विकास समिति के पदाधिकारियों ने दिया शिकायती पत्र
प्रबंध निदेशक विमल कुमार दूबे को किसान विकास समिति के पदाधिकारी मोहन सिंह राणा सहित अन्य सदस्यों ने चीनी मिल में फैले भ्रष्टाचार की शिकायतों की एक फाइल सौंपते हुए मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें