फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे कण-कण में बसा है वंदेमातरम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा वंदेमातरम गायन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन

आईएम भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम हमारे कण-कण में बसा है। इसी गीत के माध्यम से हम अपनी मातृभूमि की सेवा वंदना कर सकते हैं। मातृभूमि के प्रति हमारे कर्ज को उतारने का यही माध्यम है। महानगर संयोजिका रंजना नैब के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, देवव्रत्त त्यागी, राहुल लखनपाल शर्मा, निता गुप्ता, नूतन शर्मा, अल्पना तलवार, निकिता मनुजा, अनिल मित्ल, किशोर शर्मा, तेज क्वात्रा, हेमंत अरोड़ा, विनोद चोजड़ा, अमित गर्ग, चौधरी भगत सिंह, केएल अरोड़ा, मनोज ठाकुर, नीरज ठकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें