समान कार्य के लिए चाहिए समान वेतन : रामभूल सैनी
सहारनपुर। निविदा- सविंदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभूल सैनी ने कहा है कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। जब तक उनकी मांगों को पूूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना चलता रहेगा।
रामभूल सैनी रविवार को विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर निविदा-संविदा कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे धरने के पांचवें दिन कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक सभी निविदा एवं संविदा कर्मचारियों को बिजलीघरों पर वापस नहीं लिया जाएगा और समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया जाएगा। तब तक कर्मचारी हड़ताल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा संविदा कर्मचारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे संविदाकर्मियों में रोष है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में विनोद कुमार, अनिल कुमार धीमान, दीपक सैनी, रमेश धुन्ना, विमल सैनी, योगेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सोनू, अमित कुमार, दीपक, कुलदीप, राजेंद्र, हसन, मारुफ, वाजिद शामिल रहे।