डेयरी में शार्ट सर्किट से आग लगी, लाखों का सामान जला
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला दीवान स्थित अल्लाह रक्खा मार्केट में मंगलवार की रात एक डेयरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें दो लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रोनिक उपकरण समेत अन्य सामान जल गया।
मुस्लिम फंड ट्रस्ट के सामने स्थित ताजा डेयरी में मंगलवार रात किसी समय शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। बुधवार को ईद उल अजहा का त्योहार होने के कारण मार्केट में लोगों की आवाजाही थी। लोगों ने डेयरी से धुआं उठते देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते आग बढ़ गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। डेयरी में आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मो. दिलशाद भी उस तरफ दौड़े़े। लोगों ने पानी व रेत आदि डालकर आग पर काबू पाने का भी प्रयास किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। डेयरी संचालक ने बताया कि आगजनी से करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसमें तीन फ्रिज, काउंटर, कुर्सी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।