कांवड़ यात्रा के चलते आज से बुकिंग बंद
सहारनपुर। सहारनपुर ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि कांवड़ यात्रा महोत्सव को देखते हुए ट्रांसपोर्टरों ने आज से सामान की बुकिंग कर दी गई है।
शनिवार को टीपी नगर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग कर रहा है। वाहन चालक अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं और ओवर लोडिंग से भी बचे। राजीव कालिया, ललित पोपली और मुकेश दत्ता ने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण डायवर्ट किए गए मार्गों पर अपने-अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं और ओवर लोडिंग ना करें। पीपी सिंह, विक्रान्त सैनी और संयम कक्कड़ ने कहा कि परिवहन से जुड़े लोगों को लगातार पांच से सात लाख रुपये रोजाना का नुकसान हो रहा है। वर्तमान हालत को देखते हुए सहारनपुर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाने वाले सामान की बुकिंग स्थगित करनी पडे़गी। बैठक में सरदार दीदार सिंह सेठी, सरदार गुरदीप सिंह बाबा, संयम कक्कड़, बलदेवराज पोपली, प्रेम शर्मा, रमन पोपली, टिंकू, राजेश दुआ, निशा साहनी, पंकज हरजाई, मोहित हरजाई, अरविंद वोहरा, सरदार तेजपाल सिंह, मोहम्मद शाहरूख, सरदार बलजीत सिंह, सरदार जोगिंद्र सिंह ठकराल, अमन मोंगा, सरदार रणजीत सिंह, राकेश गांधी, राजकुमार भाटिया, सुशील नागपाल, सरदार इंद्रजीत सिंह गुरूकृपा, जुगनु राणा, मनोज राणा, इन्द्र सिंह रावत, मोहम्मद असलम, नितिन गांधी आदि मौजूद रहे।