फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त हुआ सिनौली, निकाली ग्राम गौरव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सिनौली के खुले से शौच मुक्त होने पर ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए सहयोग के लिए उनका आभार जताया गया।
विज्ञापन

गांव सिनौली में ग्राम गौरव यात्रा का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी, व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी ऋषिपाल और ग्राम प्रधान कुलविंदर ने किया। इससे पूर्व आयोजित गोष्ठी में सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए बताया कि गांव में सभी 199 शौचालयों को निर्माण पूर्ण हो गया है और अब ग्रामीणों ने खुले में शौच जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। स्वच्छता सलाहकार संदीप सिंह एवं संदीप कुमार, खंड स्वच्छता प्रेरक रजनीश सैनी, संसार सैनी सीएलटीएस टीम के दीपक सैनी, श्रवण कुमार, पूनम सैनी, विजयपाल, रमेशचंद सैनी, मनिस्टर सैनी, नीटू कुमार आदि की भी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें