फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आरटीओ सहित उनके विभाग के लोगों पर नाजायज तरीके से चालान काटने का आरोप लगाते हुए ई रिक्शा चालकों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर डीएम आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि चालान कटने से हमारी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को चिलकाना रोड पर धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि हम सभी ई रिक्शा और एलपीजी ऑटो चालक बच्चों को स्कूल से लाने और ले जाने का कार्य करते हैं। इसी से रोजी रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से आरटीओ और उनकी विभागीय टीम नाजायज तरीके से उनका चालान काट रहे हैं। इसके चलते तमाम चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मारपीट या चालान काटने से हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि हमारी सुनवाई नहीं हुई तो बच्चों के अभिभावकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। मनोज कुमार, इकराम, शमीम अहमद, अनीस, मेहरबान, खालिद, राशिद, साजिद, अमजद, शब्बीर, गुल बहार, आशु वर्मा, लियाकत, इरशाद, नौशाद, आसिफ, जहीर अहमद, सलीम, संजय वालिया, फरमान, मुरसलीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें