सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन एवं सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने परमिट शुल्क बढ़ाए जाने पर रोष जताया। परिवहन व्यवसाय की समस्याओं के निराकरण कराए जाने की मांग की।
फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि पहले से परिवहन व्यवसाय अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है। डीजल, पेट्रोलियम पदार्थों में निरंतर वृद्धि हो रही है, टोल टैक्सों की वसूली से परिवहन व्यवसायी परेशान हैं। उस पर परिवहन शुल्क में 27.34 प्रतिशत की वृद्धि करने से यह व्यवसाय समाप्त ही हो जाएगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार इस व्यवसाय के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। परिवहन व्यवसायी असमंजस की स्थिति में है। फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को प्रेषित ज्ञापन संभागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव को ज्ञापन देकर मांग की है कि मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण तरीके से माना जाए। व्यवसाय के ऊपर मंडरा रही विकट परिस्थितियों को समाप्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में पृथ्वीपाल सिंह, ललित पोपली, राजीव कालिया, मुकेश दत्ता, इंद्रजीत सिंह, नीरज गुप्ता, नसीम शामिल रहे।