फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-अंबाला रूट पर आज रहेगा चार घंटे का ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर-अंबाला रूट पर आज रहेगा चार घंटे का ब्लॉक
विज्ञापन

सहारनपुर। रविवार को सहारनपुर-अंबाला रूट पर चार घंटे के लिए ब्लॉक रहेगा। इस रूट पर जगाधरी वर्कशाप के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ जाने की बजाय सहारनपुर तक ही चलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-अंबाला के बीच जगाधरी वर्कशाप रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। रविवार को इसके लिए चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है। दोपहर 12.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक ब्लॉक रहेगा। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ ने बताया कि ब्लॉक से ट्रेन संख्या 14711 हरिद्वार-श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से चलेगी। इसके अलावा 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से चलेगी जबकि 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर से आगे नहीं जाएगी। 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 17 जून को चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच कैंसिल रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से ही वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें