फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ी दारूल उलूम चौक की टूटी पड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बिगाड़ी दारुल उलूम चौक की टूटी पड़ी सड़क की हालत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका द्वारा रमजान माह शुरू होने से पूर्व तोड़ी गई सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बुधवार की सुबह बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ होने से लोगों खासकर रोजेदारों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी।
दारुल उलूम चौक से मोहल्ला बड़जियाउलहक की सड़क पर निर्माण कार्य अधर में पड़ा है। नगरपालिका जहां सड़क को ऊंचा उठाकर बनाने की जिद पर अड़ी है, वहीं मोहल्ले के लोग खासकर दुकानदार पुराने लेवल पर ही सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर पालिका की टीम और लोगों के बीच कई बार तनाव की स्थिति भी बन चुकी है। बता दें कि दीनी तालीम का मरकज दारुल उलूम पास होने के कारण यह मेन रास्ता है। इसी सड़क पर दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी का मकान भी है। इसके बाद भी सड़क के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। जबकि क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में एसडीएम रामविलास यादव को ज्ञापन भी दे चुके हैं। बुधवार की सुबह हुई बारिश ने सड़क की हालत और भी बिगाड़कर रख दी, टूटी पड़ी सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदार असद सिद्दीकी, मो. फहीम, सऊद उस्मानी व आशु ने बताया कि सड़क का निर्माण बीच में लटका होने के कारण उनका कारोबार ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि पालिका सड़क को ऊंचा उठाकर बनाती है तो उनके घरों व दुकानों में पानी भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के पायदान नहीं तोड़ने दे रहे दुकानदार
पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जानी है जिसके लिए दुकानों के बाहर बने पायदान तोड़ने जरूरी हैं, लेकिन दुकानदार उन्हें तोड़ने नहीं दे रहे हैं। जिस कारण सड़क निर्माण बीच में लटका हुआ है। सड़क को पुराने लेवल पर ही बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जियाउद्दीन अंसारी, पालिकाध्यक्ष देवबंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें