गुरमत विचारों से संगत को किया निहाल
सहारनपुर। गुरु हरिकिशन सेवा सोसायटी के तत्वाधान में चल रहे सलाना गुरमत दीवान कार्यक्रमों में 12 सामूहिक अखंड पाठ किए गए। सरदार हरजीत सिंह और सरदार सिद्धार्थ सिंह के जत्थे ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल कर दिया।
मोहल्ला जाफरनवाज स्थित गुरुद्वारे में चल रहे कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। ग्रंथी ज्ञानी ईश्वर सिंह ने आनंद साहिब के पाठ के उपरांत अरदास कराई। प्रधान सरदार तेजपाल सिंह और महासचिव परमिंद्र सिंह ने कहा कि 21 मई की रात राजकीय क्रीड़ा स्थल पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। अटूट लंगर में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। डा. एमपी सिंह चावला, हरविंद्र मखीजा, जसपाल खुराना, मनजीत सिंह, खुशी नरुला, रिप्पी, शैंकी, महेंद्र, विक्की, नवतोज, आरपी सिंह, राजन, हरजीत बत्रा मौजूद रहे।