फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडीएफ चुनाव : नौ डायरेक्टर निर्विरोध चुने जाने तय

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीडीएफ चुनाव : नौ डायरेक्टर निर्विरोध चुने जाने तय
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के चुनाव में 12 वार्डों में से नौ पर डायरेक्टरों का निर्विरोध चुना जाना तय हैं। इन वार्डों पर एक-एक ही नामांकन हुआ है। बाकी तीन वार्डों पर मंगलवार और बुधवार को चुनाव होगा।
जिला सहकारी विकास संघ का चुनाव मंगलवार और बुधवार को रोटरी क्लब में होगा। जिले के 12 वार्डों पर चुनाव होना था। जिला सहकारिता विभाग के मुताबिक नौ वार्डों पर ही एक-एक नामांकन होने पर नौ डायरेक्टरों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इसकी अधिकारिक घोषणा मंगलवार शाम होगी। बाकी बचे तीन वार्डों पर दो-दो नामांकन हुए हैं। जिनके लिए बुधवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

उधर, डीसीडीएफ चुनाव को लेकर सभी सियासी दल गठजोड़ में लगे हैं। हालांकि, सीधे तौर पर दलों के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ते हैं। मगर, नामांकन करने वाले ज्यादातर उम्मीवार किसी ना किसी राजनीतिक दल के संपर्क में रहे। यही वजह है कि नौ वार्डों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इनमें ज्यादातर भाजपा समर्थित उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी बचे तीन वार्डों पर होने वाले मतदान के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा नेता सक्रिय हैं। इसके लिए नेता गठजोड़ में लगे हैं। अभी तक इन पदों पर सपा का कब्जा रहा है। मगर, अब भाजपा अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है।
विज्ञापन

------------------------
इनका डायरेक्टर बनना तय
सहारनपुर। जिला सहायक निबंधक सहकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नकुड़ से मुनेश, नागल से करण सिंह, नानौता से कृष्ण कुमार, पुवांरका से फरमान, बलियाखेड़ी शाहिद, नकुड़ वयक्तिगत से सीमा, देवबंद से कमलेश चौधरी, सरसावा से प्रेमनाथ शर्मा और सढ़ौली कदीम समय सिंह को निर्विरोध डायरेक्टर चुना लगभग तय है, क्योंकि इन वार्डों पर ही एक-एक ही नामांकन हुआ था। वार्ड गंगोह, मुजफ्फराबाद और रामपुर मनिहारान के लिए बुधवार को चुनाव होगा। इन वार्डों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में है। बुधवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों को चुना जाएगा।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें