सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के एमए (गणित) द्वितीय वर्ष के प्राइवेट विद्यार्थियों का वायवा 27 अप्रैल को सुबह नौ बजे से होगा। विभागाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने प्रवेश पत्र और पूर्व की अंकतालिका लेकर पहुंचने को कहा है। जैन कॉलेज के अलावा 079, 080, 081, 083, 117, 161, 192, 251, 272, 075, 170, 176, 249, 317, 497 और 781 कोड वाले कॉलेजों के विद्यार्थी भी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। उधर एमए समाज शास्त्र के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा एक मई को सुबह आठ बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, पिछले वर्ष की अंकतालिका की प्रति लेकर पहुंचने को कहा है। बताया कि परीक्षा में अन्य कॉलेजों के भी विद्यार्थी शामिल होंगे। जिन कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे उनके कोड 075, 079, 081, 142, 184, 192, 193, 200, 251, 299, 317, 473, 497, 683 और 781 हैं।
-----------------------------------------
नव विद्यार्थियों का स्वागत किया
सहारनपुर। शारदानगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में ओरिएंटेशन सेरेमनी 2018 का आयोजन किया गया। इसके तहत नए विद्यार्थियों का उनके अभिभावकों के साथ स्कूल में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक वाईके गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रधानाचार्य बबीता मलिक, डॉ. वर्षा अग्रवाल और श्वेता विरमानी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, सिमरा, धीरज त्यागी, प्रिया दुआ, स्वीटी, शीतल आदि मौजूद रहीं।
----------------------------------------
एनसीईआरटी की किताबों की मांग
सहारनपुर। जनकनगर स्थित सीडीएम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एनसीईआरटी की किताबों की मांग रखी है। छात्रा काजल, अलीशा नाज, सानिया, तस्मीया, नैना, हिना, सोफिया, तैयबा आदि का कहना है कि सरकार ने प्रदेश भर में एनसीईआरटी की किताबें लागू कर अच्छा कदम उठाया है, मगर सहारनपुर में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं हैं, जिसकी वजह से समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह पर्याप्त मात्रा में किताबें मुहैया कराए।