फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बंद रहेगी बीस से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हसनपुर चुंगी से घंटाघर तक सड़क के चौड़ीकरण के कार्य के चलते कोर्ट रोड पर दो दिन लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शहर के 20 से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति 19 और 20 अप्रैल को बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हसनपुर चुंगी से घंटाघर चौक तक सड़क चौड़ीकरण के कारण कोर्ट रोड से गुजर रही 11 हजार की लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत 19 अप्रैल एवं 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोहल्ला नवीन नगर, शंकर नगर, किशोर बाग, अहमद बाग, बसंत विहार, दिल्ली रोड, कमल कालोनी, चंद्र नगर, प्रद्युम्न नगर, डेरा ईलाहीपुरा, पुराना आवास विकास, आवास विकास हरि मंदिर रोड समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें