फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के व्यवहार से खिन्न अधिवक्ताओं का हड़ताल का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार को बेहट बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं होने पर आगामी दो दिनों के लिए हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार धीमान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में एसडीएम बेहट की कार्यप्रणाली के विरोध में चल रही हड़ताल को लेकर विचार किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली एवं व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी दो दिनों के लिए सभी अधिवक्तागण हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में सचिव संजय चौहान, ठाकुर प्रदीप, राजेश लवानिया, धर्मपाल सैनी, श्याम सिंह काम्बोज, राजीव गुप्ता, लोकेश राणा, अजब सिंह चौधरी, मुकेश कुमार गौतम, देवेंद्र कुमार, कैलाश चंद सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, प्रमोद राणा, अरशद खान, राजेंद्र प्रसाद सैनी, पवन सिंह चौहान, संजय सिंह, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें