तीतरों। गांव रादौर में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत निर्मित 207 शौचालयों की जांच करने पहुंची विभाग की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। टीम का घेराव करते हुए ग्राम प्रधान की शिकायत की।
कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने डीएम से शौचालयों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। रविवार को विजय कुमार और ईश्वर चंद गांव में बने 207 शौचालयों की जांच करने पहुंचे थे। ग्रामीण रेखा देवी, रतन सिंह, सतपाल सिंह, कबाड़ी, रामकुमार, राजेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा शौचालयों का निर्माण सही प्रकार से नहीं किया गया है। शौचालयों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों के विरोध के बाद जांच टीम ने कहा कि वह पूूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी, जिससे दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, गांव प्रधान बिट्टू सिंह ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।