नानौता (सहारनपुर)। कैराना लोकसभा प्रभारी व प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि कैराना लोकसभा के उप चुनाव में कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत के लिए जुट जाएं।
रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथिगृह में आयोजित भाजपाइयों की बैठक में देवेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर जा कर सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आपसी मतभेद भुला कर पार्टी हित में कार्य करें। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से खुश जनता के उत्साह को देखते हुए साफ है कि वर्ष 2019 में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। मंडल अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, कृष्ण कुमार पुंडीर, अजीत सिंह राणा, विवेक नामदेव, धीरज रूहेला, यशवंत राणा, शिवकुमार राणा, अश्वनी बालियान, चन्द्रपाल सिंह, खुशी राम, गुलशन गर्ग, तेजवीर सिंह, रामकिशन राणा आदि उपस्थित रहे।