फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं करेंगे पिछड़ों का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सैनी बिग्रेड युवा एकता मिशन के संस्थापक बादल राजकुमार सैनी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही राजपूत समाज ने पिछड़े व दलित समाज में भय और डर का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पिछड़ों का अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ दिन पूर्व छुटमलपुर निवासी राजपूत समाज के एक युवक ने सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जातिसूचक शब्द लिखकर अपमानित किया। आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और रासुुका लगाए जाने की मांग की गई। मगर, पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में आठ अप्रैल को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया और प्रवक्ता राजन गौतम ने कहा कि अब पिछड़ा और दलित समाज साथ मिलकर चलेगा। राजीव सैनी, रूप कुमार सैनी, सूरजपाल सैनी, विनोद सैनी, प्रविंद्र राणा, अंकुर सैनी, मंगल सिंह, अखिल सैनी, मोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें