भारत भूषण अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए
सहारनपुर। प्रतिवर्ष ऋषिकेश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का 29वां आयोजन इस बार एक मार्च से शुरू होगा। इस बार योग गुरु स्वामी भारत भूषण को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के बीटल्स बैंड की 50 साल पुरानी धुनों को सुनने, बाबा रामदेव, योगी भारत भूषण, हॉलैंड में पूर्व राजदूत सीएम भंडारी एवं सुरक्षित गोस्वामी के अलावा ब्राजील के प्रेम बाबा, जर्मनी की शांति माई, फ्रांस के विज्ञानानंद और इंग्लैंड की लूसी दिव्य प्रभा आदि विदेशी योग गुरुओं के साथ योग करने का अवसर मिलेगा। इसमें 10 से 15 हजार लोगों की शिरकत का अनुमान लगाया गया है। योग प्रेमियों के लिए फूलों एवं प्राकृतिक रंगों से भारतीय होली के रंग में डूबने, गढ़वाली और बृज मंडली द्वारा होली के रास का आनंद लेने के साथ साथ प्रतिदिन गंगा आरती भी विशेष आकर्षण रहेगा।