फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवैधानिक नहीं हैं कराए जा रहे ब्लॉकों के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार द्वारा कराए जा रहे ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव को असंवैधानिक करार दिया है। शुक्रवार को हुई संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष पर शिक्षकों को भ्रमित करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के एक गुट की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता कर रहे मंडलीय मंत्री मुकेश शर्मा ने संदीप सिंह पंवार पर संगठन के कोष में गबन करने का आरोप लगाया। कहा कि गबन के चलते संदीप पंवार को जिलाध्यक्ष पद से काफी पहले हटाया जा चुका है। उनके विरुद्ध जांच चल रही है। इसके बावजूद वह खुद को अध्यक्ष दर्शाकर ब्लॉक स्तरीय चुनाव करा रहे हैं, जो संवैधानिक नहीं है। जिला मंत्री डॉ. संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि पंवार पांच साल से सदस्यता आदि के शुल्क को खाते में जमा नहीं करा रहा है। जो चुनाव कराए जा रहे हैं उनको भी मान्यता नहीं है। ब्लॉक स्तरीय चुनाव शीघ्र ही प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में कराए जाएंगे। बैठक में प्रदीप शर्मा, संजय कुमार, राकेश कुमार, अनंगपाल, विजय, शकील, राज कुमार, सुनील कुमार, विरेंद्र सिंह, बलराम, मूलचंद आदि मौजूद रहे। उधर, संदीप सिंह पंवार ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें