फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप का चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर की गाड़ी पर तैनात आरक्षी चालक देवेंद्र कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा खनन माफियाओं को संरक्षण देने और रात के समय माफियाओं से मिलीभगत कर अवैध खनिज का परिवहन कराने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चालक पर लगे आरोपों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि एनजीटी एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खनन और खनिज के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद थाना मिर्जापुर पुलिस की मिलीभगत से खनन माफिया धड़ल्ले से यमुना नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। कई बार अवैध खनन और खनिज के परिवहन को लेकर पुलिस की माफियाओं से मिलीभगत उजागर भी हुई है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने थाना मिर्जापुर की गाड़ी पर तैनात आरक्षी चालक देवेंद्र कुमार को खनन माफियाओं को संरक्षण देने और रात में माफियाओं से मिलकर खनिज से भरे वाहनों को निकलवाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें