फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर सोने चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये सहित महिला व बच्चे को लेकर फरार होने के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी व महिला की बरामदगी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम इंद्रावली कल्याणपुर व ग्राम राजपुरा के ग्रामीणों ने थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम इंद्रावली कल्याणपुर निवासी पिछले कुछ समय से नानौता में रह रहा है। आरोप है कि रविवार को गांव इंद्रावली कल्याणपुर निवासी एक युवक उसके घर आया ओर रात में उक्त युवक ने दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह तथा उसके दो बच्चे बेहोश हो गए। आरोप है कि उक्त युवक घर में रखे करीब 15 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण तथा उसकी पत्नी व एक बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक आशु पुत्र ओमपाल निवासी इन्द्रावली कल्याणपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वही महिला व बच्चे की बरामदगी तथा आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संदीप कुमार, कालूराम, अनंगपाल, राजकुमार, जोगेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, करेशन, लाखन, गुरदीप अदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें