फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस पर लगाया पति के उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुलंदशहर में शिक्षक के आत्महत्या करने के मामले को प्रबंधतंत्र और डीआईओएस का गैर जिम्मेदाराना रवैया माना जा रहा है। जिले में भी कई शिक्षक परेशान हैं। शिक्षक पति की टेंशन से परेशान एक महिला ने डीआईओएस पर उसके पति का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, उसने बुलंदशहर जैसी घटना का अंदेशा भी जताया है।
विज्ञापन

लोकेश देवी ने बताया कि उनके पति विनोद कुमार बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता हैं। बताया कि उनके पति पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में सहायक अध्यापक थे। जिनका पुरानी पेंशन व्यवस्था के तहत जीपीएफ आदि कटता था। नियमानुसार उन्होंने विभाग से अनुमति लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन भर्ती बोर्ड इलाहाबाद में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के लिए आवेदन किया, जिसमें उनका चयन हो गया। वह तीन अगस्त 2006 से लगातार बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में पढ़ा रहे हैं। शासनादेश के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पुरानी पेंशन में शामिल रहते हुए नई पेंशन सेवा में आते हैं तो उनको पुरानी पेंशन योजना का ही लाभ मिलेगा। आरोप है कि लाभ लेने के लिए उनके पति कई साल से डीआईओएस के चक्कर काट रहे हैं। तमाम औपचारिकताएं पूर्ण होने के बावजूद डीआईओएस उन्हें टरका रहे हैं। इसकी वजह से उनके पति टेंशन में हैं। मुझे आशंका है कि कहीं वह भी बुलंदशहर की घटना की तरह कोई गलत कदम न उठा लें।
------------------------------
विनोद कुमार का पूरा मामला मेरे संज्ञान में है। मेरी ओर से शिक्षा निदेशक को काफी पहले पत्र भी लिखा जा चुका है, जिसका जवाब आना बाकी है। यदि नियम में होगा तो विनोद को लाभ जरूर मिलेगा। मेरी ओर से कोई देरी नहीं की जा रही है। उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके तिवारी, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें