फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 जनवरी को होगा दया शुगर मिल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दया शुगर मिल क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि पिछले 7 वर्षों से बंद पड़ी शुगर मिल का शुभारंभ 8 जनवरी को प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा करेंगे। मिल का मेंटीनेंस पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पेराई सीजन 2010-11 के बाद से बंद पड़ी दया शुगर मिल का शुभारंभ 8 जनवरी को किया जाएगा। अक्तूबर माह से हो रही मिल की रिपेयरिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 7 वर्ष पहले बंद हुई इस मिल पर किसानों के कई करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया थे। जिसकी रिकवरी को लेकर गन्ना विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्रीय किसानों को बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा था। हालांकि क्षेत्र के किसानों की पहली मांग मिल को चलवाना रही। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दया शुगर मिल सहित जिले भर किसानों की समस्या को मजबूती से उठाया। इसके बाद तमाम मामले निपटने के बाद मिल के मालिकों ने इस सीजन में मिल को चलाने के लिए मेंटीनेंस कराना शुरू कर दिया। कई वर्षों से मिल के नहीं चलने के कारण काफी मशीनरी खराब हो गई थी। जिसके चलते मिल की रिपेयरिंग में देर हो गई। मिल की तमाम मेंटीनेंस पूरी हो चुकी है। मिल चलवाने के लिए गंभीर प्रयास करने वाले सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि मिल का शुभारंभ प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा 8 जनवरी को करेंगे। गन्ना मंत्री से वार्ता कर किसानों का गन्ना मूल्य और अंतर मूल्य के तत्काल भुगतान की मांग की गई हैं। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें