अंबेहटा (सहारनपुर)। कैराना मुठभेड़ में शहीद हुए यूपी पुलिस के जवान अंकित तोमर की शहादत पर लोगों ने गर्व करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बृहस्पतिवार को एक मंदिर में हुई शोक सभा में लोगों ने कांस्टेबिल अंकित तोमर की बहादुरी को सलाम करते हुए उनकी सराहना की। कहा कि अंकित तोमर अपनी बहादुरी के लिए हमेशा लोगों के दिलों मे जिंदा रहेंगे। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में कंकराला धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश आर्य, कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल, मनोज गुप्ता, भाजपा नेता अजय रूहेला, मनोज आर्य, बारूराम जांगिड, श्याम सिंह कोरी, सुबोध सिंघल, कपिल गुप्ता, तिरसपाल सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।