फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए की ओर से गर्म कपड़ों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईएमए की ओर से जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह और सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी के हाथों कपड़ों का वितरण कराया गया। डीएम ने आईएमए के प्रयास को सराहा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने कहा कि आईएमए समय-समय पर समाज सेवा के कार्य करती रही है। सचिव डा. अवनीश सिंघल ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डा. ममता पांडेय, डा. चारु सिंघल, अर्चना मित्तल, डा. नरेंद्र खन्ना, डॉ. अमित पांडेय, डा. मोहन सिंह, डॉ. अजय सिंह, डा. राजीव गर्ग, डा. संदीप गर्ग, डा. आरके मल्होत्रा, डॉ. उपशम गोयल, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज बंद रहेंगी ओपीडी और डायगनोस्टिक सेवाएं
सहारनपुर। आईएमए ने दो जनवरी को सभी प्रकार की ओपीडी और डायग्नोस्टिक सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने बताया कि एनएमसी विधेयक के विरोध में सेंट्रल एवं स्टेट आईएमए ने बंद का आह्वान किया है। इसी के तहत यहां भी यह सेवाएं बंद रहेंगी। डॉ. अवनीश सिंघल ने कहा कि यह बिल गरीबों के खिलाफ और चिकित्सकों को हानि पहुंचाने वाला है। डॉ. अमित पांडेय ने कहा कि आईएमए दो जनवरी को ब्लैक डे के रूप में मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें